माँ की कृपा से हर संकट दूर - चैत्र नवरात्रि शायरी स्टेटस - Maa kee krpa se har sankat door - chaitr navaraatri shaayaree stetas

माँ की कृपा से हर संकट दूर - चैत्र नवरात्रि शायरी स्टेटस

नवरात्रि का पर्व भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। साथ ही, अपने प्रियजनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए सुंदर संदेश, श्लोक, मंत्र और शायरी का आदान-प्रदान किया जा सकता है।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

  1. माँ की आराधना का ये पर्व हैं,
    माँ के नौ रूपों की भक्ति का पर्व हैं,
    बिगड़े काम बनाने का पर्व हैं,
    भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व हैं।
    शुभ नवरात्री

  2. हो जाओ तैयार, माँ अम्बे आने वाली हैं,
    सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं,
    तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन,
    माँ के कदमो की आहट से, गूँज उठेगा आँगन।
    शुभ नवरात्री

Navratri Shayari Wishes in Hindi

नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को नवरात्रि शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं।

  1. नव दीप जलें, नव फूल खिलें,
    रोज़ माँ का आशिर्वाद मिले,
    इस नवरात्री आपको वो सब मिले,
    जो आपका दिल चाहता हैं।
    शुभ नवरात्रि।

  2. जगत पालनहार है माँ,
    मुक्ति का धाम है माँ,
    हमारी भक्ति का आधार है माँ,
    सबकी रक्षा की अवतार है माँ।
    शुभ नवरात्री

  3. सारा जहां है जिसकी शरण में,
    नमन है उस माँ के चरण में,
    हम है उस माँ के चरणों की धूल,
    आओ मिलकर माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।
    शुभ नवरात्री

  4. माँ दुर्गे, माँ अंबे,
    माँ जगदांबे, माँ भवानी,
    माँ शीतला, माँ वैष्णवी,
    माँ चंडी, माता रानी,
    मेरी और आपकी,
    मनोकामना पूरी करे।
    !! जय माता दी !! शुभ नवरात्री

शक्ति की देवी माँ दुर्गा के मंत्र और श्लोक

  1. मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं
    चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं
    बन के रौशनी तुम राह दिखा देना
    मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना।
    जय माता दी!

  2. या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
    जय माता दी!

  3. सारी दुनिया है जिनकी शरण में
    नमन है उस मां के चरण में
    हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल
    आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल!
    जय माता दी!

  4. मां लक्ष्मी का सिर पर हाथ हो
    मां सरस्वती का हरदम साथ हो
    गणेश जी का घर में निवास हो
    और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
    आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
    जय माता दी!

  5. शेर पर सवार होकर आईं मां अंबे
    सभी के लिए लाईं खुशियों का वरदान
    घर-घर में विराजी अंबे मां, सबकी जगदंबे मां।
    जय माता दी!

Navratri Wishes in Hindi

नवरात्रि पर माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए सच्चे मन से उनकी भक्ति करें और इन सुंदर संदेशों को अपने प्रियजनों तक पहुँचाएं। माँ अम्बे सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें। जय माता दी!

टिप्पणियाँ