रामायण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर 176 से 200 तक ,Important questions and answers related to Ramayana from 176 to 200

रामायण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर 176 से 200 तक

प्रश्न 176.समुद्र का एक नाम 'सागर' कैसे पड़ा? 
  • गर (विष) धारण करने के कारण
  • लक्ष्मण द्वारा पराजित होने के कारण
  • राजा सगर द्वारा खुदवाने के कारण
  • अति विस्तृत होने के कारण
उत्तर राजा सगर द्वारा खुदवाने के कारण

प्रश्न 177.शिव का एक नाम 'पिनाकी' क्यों है?
  • पिनाक' नामक त्रिशूल धारण करने के कारण
  • शीघ्र क्रोध में आ जाने के कारण 
  • गले में सर्प की माला पहनने के कारण
  • नंदी (बैल) पर सवारी करने के कारण
उत्तर' पिनाक' नामक त्रिशूल धारण करने के कारण

प्रश्न178.गरुड को 'वैनतेय' क्यों कहा जाता है?
  • अति विनम्र स्वभाव का होने के कारण
  • विष्णु का वाहन होने के कारण 
  • विनता का पुत्र होने के कारण
  • सदैव विनत रहने के कारण
उत्तर विनता का पुत्र होने के कारण

प्रश्न179.देवताओं को 'सुर' क्यों कहा जाता है?
  • असुरों से युद्ध करने के कारण
  • वारुणी (सुरा) को ग्रहण करने के कारण
  • समुद्र-मंथन करने के कारण
  • संगीत विद्या में निपुण होने के कारण
उत्तर वारुणी (सुरा) को ग्रहण करने के कारण

प्रश्न180.राजा जनक के पूर्वज मिथि का नाम 'मिथि' कैसे पड़ा था?
  • मिथिला के राजा थे, इस कारण
  • राजा निमि के मृत शरीर को मथने से उत्पन्न होने के कारण
  • समुद्र मंथन किया था, इस कारण
  • पिता के माथे से उत्पन्न थे, इस कारण
उत्तर राजा निमि के मृत शरीर को मथने से उत्पन्न होने के कारण

प्रश्न 181.दैत्यों का नाम 'दैत्य' कैसे पड़ा?
  • देवताओं से युद्ध करने के कारण
  • ब्रह्मा के शाप के कारण
  • दिति के पुत्र थे, इस कारण
  • समुद्र से जन्म लेने के कारण
उत्तर दिति के पुत्र थे, इस कारण

प्रश्न182.राजा जनक के वंश का नाम 'मैथिल' कैसे पड़ा?
  • राजा मिथि के नाम से चला, इस कारण  
  • मिथिला में शासन था, इस कारण
  • प्रजापालक व न्यायशील थे, इस कारण
  • इस वंश में सीताजी का जन्म हुआ, इस कारण 
उत्तर राजा मिथि के नाम से चला, इस कारण

प्रश्न 183.दानवों को 'दानव' क्यों कहा जाता है?
  • दनु द्वारा उत्पन्न होने के कारण
  • नरभक्षी होने के कारण
  • गंधवाँ का वध कर देने के कारण 
  • मानवों का शत्रु होने के कारण
उत्तर दनु द्वारा उत्पन्न होने के कारण
प्रश्न 184.महर्षि विश्वामित्र श्रीराम को 'काकुत्स्थ' क्यों कहते थे?
  • राजा ककुत्स्थ के वंशज थे, इस कारण  
  • काक (कौए) की प्राणरक्षा करने के कारण
  • राक्षसों का संहार करने के कारण
  • अहल्या का उद्धार करने के कारण
उत्तर राजा ककुत्स्थ के वंशज थे, इस कारण

प्रश्न185.यक्षों का नाम 'यक्ष' कैसे पड़ा?
  • श्वेत वर्ण के थे, इस कारण
  • ब्रह्माजी द्वारा उत्पन्न सागर जल का यक्षण (पूजन) करने के कारण
  • राक्षसों से युद्ध किया था, इस कारण
  • ब्रह्मा द्वारा वरदान देने के कारण
उत्तर ब्रह्माजी द्वारा उत्पन्न सागर जल का यक्षण (पूजन) करने के कारण

प्रश्न186.महर्षि अगस्त्य का नाम 'अगस्त्य' कैसे पड़ा? 
  • अग (अर्थात् पर्वत) को स्तंभित कर देने के कारण
  • अग (पर्वत) से मित्रता होने के कारण
  • समुद्र को पी जाने के कारण
  • घड़े से उत्पन्न होने के कारण
उत्तर अग (अर्थात् पर्वत) को स्तंभित कर देने के कारण

प्रश्न 187.पार्वतीजी का नाम 'पार्वती' क्यों था?
  • पर्वत पर रहती थीं, इस कारण
  • शिवजी के साथ विवाह होने के कारण
  • पर्वत (हिमालय) की पुत्री थीं, इस कारण
  • पर्वत पर तपस्या करने के कारण
उत्तर पर्वत (हिमालय) की पुत्री थीं, इस कारण

प्रश्न188.शिवजी का एक नाम 'आशुतोष' कैसे पड़ा?
  • पूरे शरीर पर भभूत (राख) लपेटे रहने के कारण
  • शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं, इस कारण
  • गले में सर्पों की माला पहनने के कारण
  • विष को पी जाने के कारण
उत्तर शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं, इस कारण

प्रश्न 189.अहल्या, जिनका श्रीराम ने उद्धार किया था, का नाम 'अहल्या' कैसे पड़ा? 
  • हुल्य (विरूपता) लेश मात्र भी न होने के कारण  यह नाम ब्रह्मा ने दिया था)
  • बिलकुल भी न हिलने (जड़वत्) के कारण पति द्वारा शापित होने के कारण
  • श्रीराम द्वारा उद्धारित होने के कारण
उत्तर हल्य (विरूपता) लेश मात्र भी न होने के कारण (यह नाम ब्रह्मा ने दिया था

प्रश्न 190.बालि (वानर) का नाम 'बालि' कैसे पड़ा?
  • स्त्रा बने ऋक्षराज की ग्रीवा (गरदन) पर सूर्य के वीर्य के गिरने से उत्पन्न होने के कारण।  
  • स्त्रा बने ऋक्षराज के बालों पर इंद्र का वीर्य गिरने से उत्पन्न होने के कारण
  • अत्यंत बली होने के कारण
  • युद्ध के समय शत्रु का आधा बल उसके पास आ जाने के कारण 
उत्तर स्त्रा बने ऋक्षराज के बालों पर इंद्र का वीर्य गिरने से उत्पन्न होने के कारण

प्रश्न 191.सुग्रीव का नाम 'सुग्रीव' कैसे पड़ा?
  • अति सुंदर ग्रीवा होने के कारण
  • बालि से पराजित होने के कारण
  • स्त्रा बने ऋक्षराज की ग्रीवा (गरदन) पर सूर्य का वीर्य गिरने से उत्पन्न होने के कारण
  • लंका अभियान में श्रीराम की सहायता करने के कारण
उत्तर स्त्रा बने ऋक्षराज की ग्रीवा (गरदन) पर सूर्य का वीर्य गिरने से उत्पन्न होने के कारण

प्रश्न 192.कुश और लव का नाम 'कुश' तथा 'लव' कैसे पड़ा?
  • जुड़वाँ जनमने के कारण
  • अल्पायु में ही वीरता दिखाने के कारण
  • महर्षि वाल्मीकि ने कुशाओं का एक मुट्ठा और उनके लव लेकर दोनों बालकों की भूत-बाधा का निवारण करने के लिए रक्षा-विधि का उपदेश दिया था, इस कारण
  • रामायण का गान करने के कारण
उत्तर महर्षि वाल्मीकि ने कुशाओं का एक मुट्ठा और उनके लव लेकर दोनों बालकों की भूत-बाधा का निवारण करने के लिए रक्षा-विधि का उपदेश दिया था, इस कारण

प्रश्न 193.गंगा को 'जाह्नवी' क्यों कहते हैं?
  • शिव की जटा से निकलने के कारण
  • ब्रह्मा के कमंडलु से निकलने के कारण 
  • स्वर्ग से पृथ्वी पर आने के कारण
  • जह्नु ऋषि की जंघा से निकलने के कारण
उत्तर जह्नु ऋषि की जंघा से निकलने के कारण

प्रश्न194.रामायण में कुल कितने कांड हैं?
  • 8
  • 10
  • 6
  • 7
उत्तर 7

प्रश्न 195.रामायण माहात्म्य में कुल कितने अध्याय हैं?
  • 5
  • 10
  • 15
  • 18
उत्तर 5

प्रश्न 196.रामायण में कुल कितने सर्ग हैं?
  • 100
  • 500
  • 800
  • 1000
उत्तर 500

प्रश्न 197.रामायण में कुल कितने श्लोकों की रचना की गई है?
  • 10,000
  • 24,000
  • 50,000
  • 60,000
उत्तर 24,000

प्रश्न 198.लक्ष्मण ने कितने वर्षों तक निद्रा का त्याग किया, जिससे वे मेघनाद का वध कर सके?
  • 12
  • 13
  • 14
  • 15
उत्तर 12

प्रश्न 199.लंका जाने हेतु समुद्र पर बनाए गए सेतु की लंबाई कितनी थी?
  • 10 योजन
  • 50 योजन
  • 100 योजन
  • 150 योजन
उत्तर 100 योजन

प्रश्न 200.लक्ष्मण एक बार में कितने बाण चला सकते थे?
  • 10
  • 20
  • 50
  • 500
उत्तर .500

टिप्पणियाँ