25 GK प्रश्न उत्तर " रामायण से संबंधित ,25 GK Questions and Answers related to Ramayana

 25 GK  प्रश्न उत्तर " रामायण से संबंधित 

 प्रश्न 1 श्रीराम की सेना के दो अभियंता वानरों के नाम बताइए।
  • अंगव-हनुमान
  • सुग्रीव-अंगद
  • केसरी-सुषेण
  • नल-नील
उत्तर -  नल-नील

श्री राम की सेना के दो अभियंता वानरों के नाम हैं नल और नील। इन्ही के मार्गदर्शन में समुद्र पर सेतु बनाया जा सका था ।“

प्रश्न 2- जिस विमान पर बैठकर श्रीराम लक्ष्मण-सीता सहित लंका से अयोध्या आए थे, उसका क्या नाम था?
  • गरुड
  • पुष्पक
  • सौभ
  • नीलकुंज
उत्तर – पुष्पक

श्रीराम सीता और लक्ष्मण जिस विमान से वापस आए,थे उसका नाम पुष्पक विमान था महीना कार्तिक मास की अमावस जिसके उपलक्ष्य मे हम दिपावली का पर्व मनाते है।“

प्रश्न 3. लंका के उस प्रसिद्ध वैद्य का क्या नाम था, जिसे लक्ष्मण की मूर्च्छा दूर करने हेतु हनुमानजी लंका से उठा लाए थे? 
  • मातलि
  • विधवा
  • सुषेण
  • रैभ्य
उत्तर सुषेण

लंका के उस प्रसिद्ध वैद्य का नाम सुषेण था 

 प्रश्न 4. लक्ष्मण की मूच्चर्द्धा दूर करने हेतु हनुमानजी जो ओषधि लेकर आए थे, उसका क्या नाम था?
  • प्राणदायिनी बूटी
  • संजीवनी बूटी
  • अमृतांजनी
  • योगिनी
उत्तर. संजीवनी बूटी

 प्रश्न 5. राजा जनक का मूल नाम क्या था?
  • सीरध्वज
  • शतध्वज
  • कपिध्वज
  • मकरध्वज
उत्तर. सीरध्वज

 प्रश्न 6. कैकेयी की उस दासी का क्या नाम था जिसने कैकेयी को राम को वनवास और भरत को राजगद्दी माँगने के लिए बहकाया था?
  • देविका
  • सुजाता
  • मंथरा
  • सुहासिनी
उत्तर. मंथरा

 प्रश्न 7. वाल्मीकि रामायण की रचना जिस छंद में हुई है उसका क्या नाम है?
  • चौपाई
  • सोरठा
  • सबैया
  • अनुष्टुप्
उत्तर.अनुष्टुप्

 प्रश्न 8. उस गुप्तचर का क्या नाम था जिसके कहने पर श्रीराम ने सीताजी का परित्याग कर दिया था?
  • सुमालि
  • मणिभान
  • दुर्मुख
  • छवक
उत्तर. दुर्मुख

 प्रश्न 9. कैकेयी की उस दासी का क्या नाम था जो मायके से ही उसके साथ आई थी?
  • सुभदा
  • मंथरा
  • रेवती
  • नलिनी
उत्तर.मंथरा

 प्रश्न 10. उस तीर्थ का क्या नाम था जिसमें डुबकी लगाकर श्रीराम ने परमधाम को प्रस्थान किया था?
  •  समंतपंचक
  •  गोमंतक
  •  गोप्रतार
  • नारवकुंड
उत्तर. गोप्रतार

 प्रश्न 11. महर्षि विश्वामित्र का क्षत्रिय दशा का क्या नाम था?
  • रुक्मरथ
  • विश्वरथ
  • चित्ररथ
  • दशरथ
उत्तर. विश्वरथ

 प्रश्न 12. बालि और सुग्रीव जिस वानर से उत्पन्न हुए थे उसका क्या नाम था?
  • ऋक्षराज
  • जभन
  • मैंद
  • गंधमादन
उत्तर. ऋक्षराज

 प्रश्न 13. रामायणकालीन सरयू नदी को वर्तमान में क्या कहते हैं?
  • यमुना
  • घाघरा
  • गोमती
  • गंगा
उत्तर. घाघरा

 प्रश्न 14. समुद्र में रहनेवाली उस नागमाता का क्या नाम था, जिसने समुद्र लॉघते हुए हनुमानजी को रोका था और उन्हें खा जाने को उद्यत हुई थी?
  • त्रिजटा
  • मंथरा
  • बलंधरा
  • सुरसा
उत्तर. सुरसा

 प्रश्न 15. राजा दशरथ ने पुत्रोत्पत्ति हेतु जो यज्ञ किया था, उसका क्या नाम था?
  • राजसूय
  • पुत्रेष्टि
  • वैष्णव
  • अश्वमेध
उत्तर.पुत्रेष्टि

 प्रश्न 16. राजा जनक के पुरोहित का क्या नाम था?
  • सीरध्वज
  • वसिष्ठ
  • शतानंद
  • याज्ञवल्क्य
उत्तर.शतानंद

 प्रश्न 17. महर्षि विश्वामित्र की तपस्या जिस अप्सरा ने भंग की थी उसका क्या नाम था?
  • उर्वशी
  • जानपदी
  • घुताची
  • मेनका
उत्तर.  मेनका

 प्रश्न 18. श्रीराम ने जिन वृक्षों की ओट लेकर वानरराज बालि को मारा था, उनका क्या नाम था?
  • साल वृक्ष
  • वट वृक्ष
  • शमी वृक्ष
  • अशोक वृक्ष
उत्तर. साल वृक्ष

 प्रश्न 19. राजा जनक के छोटे भाई का क्या नाम था?
  • कुशनाभ 
  • कुश
  • कुशध्वज 
  • सीरध्वज
उत्तर, कुशध्वज

 प्रश्न 20. शत्रुघ्न के पुरोहित का क्या नाम था?
  • शतानीक
  • उपमन्यु
  • आरुणि
  • कांचन
उत्तर. कांचन

 प्रश्न 21. रामायण जिस युग से संबंधित है उसका क्या नाम है?
  • द्वापरयुग
  • त्रेतायुग
  • सत्ययुग
  • कलियुग
उत्तर. त्रेतायुग

 प्रश्न 22. समुद्र-मंथन से जो अश्व निकला था उसका क्या नाम है?
  • चेतंक
  • बाज
  • उचैःश्रवा
  • सुमाली
उत्तर. उच्चैःश्रवा

 प्रश्न 23. अशोक वाटिका का दूसरा नाम क्या था?
  • प्रमदावन
  • कदलीवन
  • मधुवन
  • वृंदावन
उत्तर. प्रमदावन

 प्रश्न 24महर्षि वाल्मीकि का बचपन का क्या नाम था ?
  • रत्नेश
  • रवसेन
  • रत्नाकर
  • रवाभ
उत्तर. रत्नाकर

 प्रश्न 25उन महर्षि का क्या नाम है जिनके बारे में कहा जाता है कि वे अपने जीवन के पूर्वार्द्ध में डाकू थे?
  • वाल्मीकि
  • विश्वामित्र
  • परशुराम
  • भरद्वाज
उत्तर. वाल्मीकि

टिप्पणियाँ