रामायण से संबंधित 325 प्रश्न उत्तर ,325 questions and answers related to Ramayana

 रामायण से संबंधित 325 प्रश्न उत्तर ,301  से 325 तक

प्रश्न 301'हे श्रीराम! मैं यह रिक्त रथ लेकर अयोध्या कैसे जा सकूँगा? आपके बिना ये घोड़े इस रथ को पाएँगे? अतः मैं अयोध्या वापस नहीं जाऊँगा।' यह किसका वक्तव्य है?
  • सुमंत्र
  •  भरत
  • शत्रुघ्न
  • त्रिजट
उत्तर सुमंत्र

 प्रश्न 302'हे अग्निदेवता! यदि मैंने पति की सेवा की है और पातिव्रत्य धर्म का सत्य हृदय से पालन किया है तो हनुमान के लिए तुम शीतल बन जाओ।' अग्निदेव से यह प्रार्थना किसने की थी?
  • अंजनी
  • सीता
  • सुलोचना
  • सरमा
उत्तर सीता

 प्रश्न 303'श्रीराम! तुम मधुर फल-मूल से संपन्न चित्रकूट पर्वत पर जाओ। मैं उसी को तुम्हारे लिए उपयुक्त निवास- स्थान मानता हूँ।' श्रीराम से यह किसने कहा था?
  • अत्रि
  •  भरद्वाज
  • परशुराम
  • याज्ञवल्क्य
उत्तर भरद्वाज

 प्रश्न 304रामायण में कुल कितने वरदानों का वर्णन है?
  • 82
  •  90
  • 100
  • 110
उत्तर 82

 प्रश्न 305 रामायण में कुल कितनों शापों का वर्णन है?
  • 40
  •  48
  • 61
  • 72
उत्तर61

 प्रश्न 306 श्रीराम की सेना के किस वानर योद्धा को यह वरदान प्राप्त था कि उसके हाथ के स्पर्श मात्र से पत्थर पानी पर तैरेंगे?
  • नल
  •  नील
  • अंगद
  • सुग्रीव
उत्तर नल

 प्रश्न 307 रावण को नर व वानरों के अतिरिक्त किसी से भी अवध्य होने का वरदान किसने दिया था?
  • शिव
  • नारद
  • ब्रह्मा
  • विष्णु
उत्तर ब्रह्मा

 प्रश्न 308.हनुमानजी को युद्ध में कभी न थकने का वरदान किसने दिया था?
  • यम
  • वरुण
  • सूर्य
  • इंद्र
उत्तर यम

 प्रश्न 309.हनुमानजी को किसी भी शस्त्र से अवध्य होने का वरदान किसने दिया था?
  • विश्वामित्र
  •  ब्रह्मा
  • नारद
  • शनि
उत्तर ब्रह्मा

310 रावण को सिद्धिमंत्र किस देवता से प्राप्त हुआ था?
  • इंद्र
  • ब्रह्मा
  • विष्णु
  • शिव
उत्तर ब्रह्मा

 प्रश्न 311 सुमाली (राक्षस) को अजेयता और चिर जीवन का वरदान किसने दिया था?
  • 311इंद्र
  • विष्णु
  • शिव
  • ब्रह्मा
उत्तर ब्रह्मा

 प्रश्न 312 किसने विभीषण को चिरजीवी होने का वर दिया था?
  • ब्रह्मा
  • विष्णु
  • इंद्र
  • महेश
उत्तर ब्रह्मा

 प्रश्न 313किसने हनुमान को उनकी इच्छा के अधीन ही मृत्यु होने का वर दिया था?
  • वायु
  • इंद्र
  • वरुण
  • श्रीराम
उत्तर इंद्र

प्रश्न  314 अहल्या को पत्थर की शिला हो जाने का शाप किसने दिया था?
  • भरद्वाज
  • अगस्त्य
  • गौतम
  • परशुराम
उत्तर गौतम

 प्रश्न 315 इनमें से किसे यह शाप था कि बिना स्मरण कराए वह अपने बल को नहीं पहचान सकेंगे?
  • अंगद
  •  नल
  • जांबवान्
  • हनुमान
उत्तर हनुमान

 प्रश्न 316.हनुमानजी को वरुणपाश से तथा जल में अवध्य रहने का वर किसने दिया था?
  • वायु
  • कुबेर
  • वरुण
  • अग्नि
उत्तर वरुण

प्रश्न 317.इंद्र को किसने वृषणहीन (अंडहीन) हो जाने का शाप दिया था?
  • ब्रह्मा
  • गौतम
  • पुलस्त्य
  • धौम्य
उत्तर गौतम

 प्रश्न 318.हनुमानजी को अपने कालदंड से अवध्य तथा रोगमुक्त रहने का वरदान किसने दिया था?
  • कुबेर
  • वरुण
  • यम
  • वायु
उत्तर यम

 प्रश्न 319.किसने हनुमानजी को वरदान में अपने तेज का सौवाँ अंश दिया था?
  • इंद्र
  • सूर्य
  • वरुण
  • यम
उत्तर सूर्य

 प्रश्न  320 किस ऋषि के शाप के कारण काकभुशुंडि कौए की योनि में जनमे थे?
  • वसिष्ठ
  • याज्ञवल्क्य
  • परशुराम
  • लोमश
उत्तर लोमश

 प्रश्न 321 ऋषि वसिष्ठ ने किस राजा को विदेह (शरीर रहित) हो जाने का शाप दिया था?
  • गय
  • दशरथ
  • निमि
  • सहस्रार्जुन
उत्तर निमि

 प्रश्न 322 ऋषि वसिष्ठ को किसने विदेह (शरीर-रहित) हो जाने का शाप दिया था?
  • दशरथ
  • ब्रह्मा
  • निमि
  • नारद
उत्तर निमि

 प्रश्न 323 निम्न में से कौन राजा वसिष्ठ-पुत्रों के शाप से चांडाल बन गया था?
  • शंबूक
  • गय
  • कुशध्वज
  • त्रिशंकु
उत्तर  त्रिशंकु

 प्रश्न  324'जा दशरथ! तू भी हमारी तरह पुत्र वियोग में तड़पकर प्राण त्याग करेगा।' दशरथ को यह शाप किसने दिया था?
  • जनक
  • रावण
  • वसिष्ठ
  • श्रवण कुमार के माता-पिता
उत्तर श्रवण कुमार के माता-पिता

 प्रश्न  325'भगवन्, मुझे ऐसा वर दो कि मैं छह महीने सोऊँ और एक दिन जागूँ।' ब्रह्मा से यह वर किसने माँगा था?
  • कुंभकर्ण
  • रावण
  • विभीषण
  • मेघनाद
उत्तर कुंभकर्ण

टिप्पणियाँ