अग्नि पुराण - पैंतालीसवाँ अध्याय ! Agni Purana - 45 Chapter !

अग्नि पुराण -  पैंतालीसवाँ अध्याय ! Agni Purana - 45 Chapter !

अग्निपुराण अध्याय ४५ पिण्डिका आदि के लक्षण का वर्णन है। पिण्डिकालक्षणकथनम्-

अग्नि पुराण - पैंतालीसवाँ अध्याय ! Agni Purana - 45 Chapter !

अग्नि पुराण -  पैंतालीसवाँ अध्याय ! Agni Purana - 45 Chapter !

भगवानुवाच
पिण्डिकालक्षणं वक्ष्ये दैर्घ्यैण प्रतिमासमा।
उच्छायं प्रतिमार्द्धन्तु चतुः षष्टिपुटां च ताम् ।। १ ।।

त्यक्त्वा पङ्‌क्तिद्वयं चाधस्तदूद्‌र्ध्वं यत्तु कोष्ठकम्।
समन्तादुभयोः पार्श्वे अन्तस्थं परिमार्जयेत् ।। २ ।।

ऊद्‌र्ध्वं पङ्‌क्तिद्वयं त्यक्त्वा अधस्ताद् यत्तु कोष्ठकम्।
अन्तः सम्मार्जयेत् यत्नात् पार्श्वयोरुभयोः समम् ।। ३ ।।

तयोर्मध्यगतौ तत्र चतुष्कौ मार्जयेत्ततः।
चतुर्द्धा भाजयित्वा तु ऊद्‌र्ध्वपङ्‌क्तिद्वयं बुधः ।। ४ ।।

मेखला भागमात्रा स्यात् खातं तस्यार्द्धमानतः।
भागं भागं परित्यज्य पार्श्वयोरुभयोः समम् ।। ५ ।।

दत्त्वा चैकं पदं बाह्ये प्रमाणं कारयेद् बुधः।
त्रिभागेण च बागस्याग्रे स्यात्तोयविनिर्गमः ।। ६ ।।

नानाप्रकारभेदेन भद्रेयं पिण्डिका शुभा।
अष्टताला तु कर्त्तव्या देवी लक्ष्मीस्तथा स्त्रियः ।। ७ ।।

भ्रुवौ यवाधिके कार्य्ये यवहीना तु नासिका।
गोलकेनाधिकं वक्त्रमूद्‌र्ध्वं तिर्य्यग्विवर्जितम् ।। ८ ।।

आयते नयने कार्य्यं त्रिभागोनैर्यवैस्त्रिभिः।
तदर्द्धेन तु वैपुल्यं नेत्रयोः परिकल्पयेत् ।। ९ ।।

कर्णपाशोऽधिकः कार्य्यः सृक्कणीसमसूत्रतः।
नम्रं कलाविहीनन्तु कुर्य्यादंशद्वयं तथा ।। १० ।।

ग्रीवा सार्द्धकला कार्य्या तद्विस्तारोपशोभिता।
नेत्रं विना तु विस्तारौ ऊरू जानू च पिण्डिका ।। ११ ।।

अङ्‌घ्निपृष्ठौ स्फिचौ कट्यां यथायोगं प्रकल्पयेत्।
सप्तांशोनास्तथाङ्गुल्यो दीर्घं विष्कम्भनाहतम् ।। १२ ।।

नेत्रैकवर्जितायामा जङ्घोरू च तथा कटिः।
मध्यपार्श्वं च तद्‌वृत्तं घनं पीनं कुचद्वयम् ।। १३ ।।

तालमात्रौ स्तनौ कार्य्यौ कटिः सार्द्धकलाधिका।
लक्ष्म शेषं पुरावत्स्यात् दक्षिणे चाम्बुजं करे ।। १४ ।।

वामे विल्वं स्वियौ पार्श्वे शुभे चामरहस्तके।
दीर्घघोणस्तुगरुडश्चक्राङ्गाद्यानथो वदे ।। १५ ।।

इत्यादिमहापुराणे आग्नेये पिण्डिकालक्ष्मादिलक्षणं नाम पञ्चचत्वारिंशोऽध्यायः।

अग्नि पुराण - पैंतालीसवाँ अध्याय !-हिन्दी मे -Agni Purana - 45 Chapter!-In Hindi

भगवान्‌ हयग्रीव कहते हैं-ब्रह्म! अब मैं पिण्डिकाका लक्षण बता रहा हूँ। पिण्डिका लंबाई प्रतिमाके समान ही होती है, परंतु उसकी ऊँचाई प्रतिमोसे आधी होती है। पिण्डिकाको चौंसठ कुटों पदों या कोष्ठकों-से युक्त करके नीचेकी दो पड़ि छोड़ दे और उसके ऊपरका जो कोष्ठ है, उसे चारों ओर दोनों पाश्रोंमें भीतरकी ओरसे मिटा दे। इसी तरह ऊपरकी दो पडिक्तयोंको त्यागकर उसके नीचेका जो एक कोष्ठ (या एक पड्डि) है, उसे भीतरकी ओरसे यलपूर्वक मिटा दे। दोनों पाश्थोमें समान रूपसे यह क्रिया करे॥ १-३॥
दोनों पाश्वोके मध्यगत जो दो चौक हैं, उनका भी मार्जज कर दे। तदनन्तर उसे चार भागोंमें बाँटकर विद्वानू पुरुष ऊपरकी दो पड्डियोंको मेखला माने। मेखलाभागकी जो मात्रा है, उसके आधे मानके अनुसार उसमें खात खुदावे। फिर दोनों पार्श्रागोंमें समानरूपसे एक-एक भागको त्यागकर बाहरकी ओरका एक पद नाली बनानेके लिये दे दे। विद्वान्‌ पुरुष उसमें नाली बनवाये। फिर तीन भागमें जो एक भाग है, उसके आगे जल निकलनेका मार्ग रहे ॥४-६॥
नाना प्रकार के भेद से यह शुभ पिण्डिका ‘भद्रा‘ कही गयी है। लक्ष्मी देवी की प्रतिमा ताल (हथेली) के माप से आठ ताल की बनायी जानी चाहिये। अन्य देवियों की प्रतिमा भी ऐसी ही हो। दोनों भौहों को नासिका की अपेक्षा एक-एक जौ अधिक बनावे और नासिका को उनकी अपेक्षा एक जौ कम । मुख की गोलाई नेत्रगोलक से बड़ी होनी चाहिये। वह ऊँचा और टेढ़ा-मेढ़ा न हो। आँखें बड़ी-बड़ी बनानी चाहिये। उनका माप सवा तीन जौ के बराबर हो। नेत्रों की चौड़ाई उनकी लंबाई की अपेक्षा आधी करे। मुख के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक की जितनी लंबाई है, उसके बराबर के सूत से नापकर कर्णपाश (कान का पूरा घेरा) बनावे। उसकी लंबाई उक्त सूत से कुछ अधिक ही रखे। दोनों कंधों को कुछ झुका हुआ और एक कला से रहित बनावे। ग्रीवा की लंबाई डेढ़ कला रखनी चाहिये। वह उतनी ही चौड़ाई से भी सुशोभित हो। दोनों ऊरुओं का विस्तार ग्रीवा की अपेक्षा एक नेत्र  कम होगा। जानु (घुटने), पिण्डली, पैर, पीठ, नितम्ब तथा कटिभाग- इन सबकी यथायोग्य कल्पना करे॥७-११॥ नेत्र की जो लंबाई और चौड़ाई है, उतने माप को ‘एक नेत्र‘ कहते हैं। हाथ की अँगुलियाँ बड़ी हों। वे परस्पर अवरुद्ध न हों। बड़ी अँगुली की अपेक्षा छोटी अँगुलियाँ सातवें अंश से रहित हों। जंघा, ऊरु और कटि - इनकी लंबाई क्रमशः एक-एक नेत्र कम हो । शरीर के मध्यभाग के आस-पास का अङ्ग गोल हो। दोनों कुच घने (परस्पर सटे हुए) और पीन (उभड़े हुए) हों। स्तनों का माप हथेली के बराबर हो। कटि उनकी अपेक्षा डेढ़ कला अधिक बड़ी हो। शेष चिह्न पूर्ववत् रहें। लक्ष्मीजी के दाहिने हाथ में कमल और बायें हाथ में बिल्वफल हो।  उनके पार्श्वभाग में हाथ में चँवर लिये दो सुन्दरी स्त्रियाँ खड़ी हों। सामने बड़ी नाकवाले गरुड की स्थापना करे। अब मैं चक्राङ्कित (शालग्राम ) मूर्ति आदि का वर्णन करता हूँ ॥ १२-१५ ॥
इस प्रकार आदि आग्रेय महापुराण में ‘पिण्डिका आदि के लक्षण का वर्णन‘ नामक पैंतालीसवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ४५ ॥

टिप्पणियाँ