चैत्र नवरात्रि 2025: देवी माँ की कृपा पाने के अचूक उपाय | Chaitra Navratri 2025: Surefire ways to get the blessings of Goddess Mother

चैत्र नवरात्रि 2025: देवी माँ की कृपा पाने के अचूक उपाय

चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। यह नौ दिन माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होते हैं। इस दौरान किए गए विशेष उपाय जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति और शांति लाते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे अचूक उपाय जो इस नवरात्रि आपकी मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकते हैं।

नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय

  1. पूजा स्थल में देवी माँ की प्रतिमाएं स्थापित करें: माँ दुर्गा के साथ-साथ माँ लक्ष्मी और माँ सरस्वती की मूर्तियाँ स्थापित कर विधिपूर्वक पूजन करें।

  2. नवरात्रि के व्रत का संकल्प लें: नौ दिनों का व्रत लें, यदि संभव न हो तो पहले, चौथे और आठवें दिन का व्रत अवश्य करें।

  3. जोत जलाएं और मंत्र जाप करें: पूरे नौ दिनों तक अखंड जोत जलाएं और देवी दुर्गा के नवार्ण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै नमः’ का जाप करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ भी लाभकारी होता है।

  4. लाल रंग के वस्त्र और आसन का प्रयोग करें: पूजा करते समय लाल वस्त्र पहनें और लाल रंग के आसन का उपयोग करें। लाल तिलक लगाना भी शुभ होता है।

  5. माँ दुर्गा को दूध और शहद अर्पित करें: रोज सुबह माँ दुर्गा को दूध में शहद मिलाकर अर्पित करें। यह उन्हें प्रसन्न करने का उत्तम उपाय है।

  6. अष्टमी और नवमी को हवन और कन्या पूजन करें: नवरात्रि के अंतिम दिनों में हवन करने के बाद कन्या पूजन अवश्य करें, तभी अनुष्ठान पूर्ण माना जाता है।

घर खरीदने के लिए उपाय

  • यदि आप खुद का घर खरीदना या बनाना चाहते हैं, तो नवरात्रि में मिट्टी का छोटा-सा घर बनाकर पूजा स्थल में रखें। यह उपाय आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति (chaitra navratri 2025 house purchase upay) में सहायक होगा।

गृह कलेश दूर करने का उपाय

  • अगर आपके घर में लगातार गृह कलेश हो रहा है या नकारात्मक ऊर्जा बनी हुई है, तो नवरात्रि के नौ दिनों तक पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्तोत्र और दुर्गा नामावली का पाठ करें। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और गृह कलेश को खत्म (chaitra navratri 2025 home affairs upay) करने में सहायक होता है।
मां दुर्गा की कृपा के लिए उपाय

  • नवरात्रि के दौरान देवी माँ की कृपा प्राप्त करने के लिए घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्रतिदिन पोछा लगाते समय पानी में गंगाजल मिलाएं (chaitra navratri 2025 maa durga kripa upay)। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

उन्नति करने के लिए उपाय

  • नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। यदि पहले से तुलसी का पौधा मौजूद हो, तो एक सिक्का लेकर अपनी मन्नत मांगें और इसे तुलसी की जड़ में दबा दें। यह उपाय उन्नति के नए रास्ते खोलता है और सफलता (chaitra navratri 2025 growth upay) प्राप्त होती है।

टिप्पणियाँ