होली के जश्न को और खास बनाएंगी ये शायरियां | Holi ke jashn ko aur khaas banaengee ye shaayariyaan

होली के जश्न को और खास बनाएंगी ये शायरियां 

कम शब्दों में गहरी भावनाएं व्यक्त करने वाली दो लाइन की शायरियां होली के रंगों को और भी खूबसूरत बना देंगी। प्यार, दोस्ती और खुशियों से भरी ये शायरियां सीधे दिल को छू जाएंगी। अपनों को यह छोटी लेकिन असरदार शायरियां भेजें और होली का जश्न मनाएं।

Holi Shayari 2 Line

सभी रंगों का रास है होली
मन का उल्लास है होली!

उनके प्यारे से चेहरे पर रंग लगा देते
वो पास होते तो हम भी होली मना लेते!

इश्क़ की इक रंगीन सदा पर बरसे रंग
रंग हो मजनूँ और लैला पर बरसे रंग!

तेरे गालों पे जब गुलाल लगा
ये जहाँ मुझ को लाल लाल लगा!

इश्क की होलिया खेलनी छोड़ दी हमने
वरना हर चेहरे पे रंग सिर्फ हमारा होता!

होली है दिवाली मत समझना
हम तुम्हारे घर आए तो मवाली मत समझना!

उठाकर हाथों में पिचकारी
प्रेम के रंग से रंग दो दुनिया सारी!

गिले-शिकवे भुला कर खुशियां मनाओ सभी
चलो होली आ गई दिल से दिल मिलाओ सभी!

मेहनत के रंगों से जो होली खेलते हैं
उनकी जिंदगी रंगीन हो जाती है!

मौसम-ए-होली है दिन आए हैं रंग और राग के
हम से तुम कुछ माँगने आओ बहाने फाग के!


Sad Holi Shayari

होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन कभी-कभी अपनों की यादें इसे अधूरा बना देती हैं। ये शायरियां उन भावनाओं को बयां करेंगी, जो छुपी होती हैं – खोए हुए प्यार की कसक, दूर अपनों की कमी, या अधूरी चाहतें। इन पंक्तियों के ज़रिए अपने दिल की बात कहें।

कुछ रंग बिखरे हैं अल्फाजों में
कुछ रंग उड़ रहे एहसासों में
हर रंग आज छू कर तुम्हें
घुल के समा रहे हैं मेरी सांसों में!

होली के दिन की ये मुलाक़ात याद रहेगी
रंगो की ये बेसुमार बरसात याद रहेगी
आप को मिले रंगीन दुनिया ऐसी हमेशा
इस टूटे दिल की रब से यही फरियाद रहेगी!

जिसे रंग लगाना था वो पास है नहीं
कुछ के लिए बहुत स्पेशल है
कुछ के लिए होली बिल्कुल भी खास है नहीं!

होली आने वाली है
अब हाल हमारा बुरा होगा
और तुम्हें रंग लगाने का पता नहीं
हमारा सपना कब पूरा होगा!

रंगों का त्योहार है खुशी से मना लेना
हम थोड़ा दूर हैं आपसे
जरा गुलाल हमारी तरफ से भी लगा लेना!


Holi Ki/Par Shayari

होली सिर्फ रंगों का नहीं, दिलों के मिलने का त्योहार है। यह वह दिन है जब हम सारे गिले-शिकवे भुलाकर रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं। इन शायरियों के ज़रिए अपने दोस्तों और परिवार को बताएं कि वे आपकी ज़िंदगी में कितने खास हैं।

हर रंग फिका है ‘ प्रेम रंग के आगे ‘होली का रंग भी
तब ही मनभावन लागे जब साथ में हो वो जिससे जुड़े हो मोह के धागे!

रंगों का त्योहार है होली
खुशी खुशी मना लेना
हम थोड़ा दूर है आपसे
जरा सा गुलाल हमारी तरफ से भी लगा लेना!

रंगो की मस्ती हो अपनों का साथ हो
मिठाई की मिठास हो, सब दोस्त साथ हो
फिर क्या बात हो होली पर धमाल ही धमाल हो!

मथुरा के रंग राधा का प्यार
वृंदावन में कान्हा का रास
बरसाने की फुहार…
मुबारक हो आपको होली का त्योहार!


Holi Shayari Love

होली प्यार को इज़हार करने का सबसे खूबसूरत मौका है। जब हर रंग में प्यार घुला हो, तो दिल की बात कहने का यह सही समय है। इन रोमांटिक शायरियों के ज़रिए अपने प्रियजन को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।

होली का पैग़ाम कुछ इस तरह भेज रहे हैं
तुम्हे रंग लगाने को तुम्हारी राह देख रहे हैं!

हजारों रंग है इस दुनिया में
लेकिन मुझे तो सिर्फ आप के रंग में ही रंगना है..!

तेरे गालों पर जब गुलाल लगे
तू मुझे और भी कमाल लगे!

रंगने का मज़ा तब है जब ना हो रंग ना हो गुलाल
इधर हमारे होंठ हो उधर तुम्हारे गाल..!

टिप्पणियाँ