होली पर अपनों को भेजें ये खास शायरी और संदेश | Holi par apanon ko bhejen ye khaas shaayaree aur sandesh
Holi Par Shayari in Hindi | होली पर शायरी और स्टेटस
आप सभी को होली की बहुत-बहुत बधाई। होली भारत के विशेष त्यौहारों में से एक है। इस दिन सभी लोग रंगों के साथ खेलते हैं और एक-दूसरे को बधाई देते हैं। हमने यहाँ पर आपके लिए होली पर शायरी और स्टेटस का बहुत ही बेहतरीन संग्रह किया है। आप इन्हें अपने दोस्तों, परिवारजनों आदि को भेजकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
होली पर शायरी और स्टेटस (Holi Par Shayari in Hindi)
1. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भर जाए आपकी झोली
आप सबको मेरी तरफ से
हैप्पी होली!
2. आज मुबारक कल मुबारक,
होली का हर पल मुबारक,
रंग-बिरंगी होली में,
हमारा भी एक रंग मुबारक।
3. रंग तेरे प्यार का
कैसे उतारूं अपने रूह से
तेरे रंग में रंगी ज्यादा खूबसूरत लगती हूं
चढ़ा रहे तुम पर भी मेरे प्यार का रंग
इसी आशा के साथ कहती हूं
होली मुबारक हो।
4. लाल हो या पीला,
हरा हो या नीला,
सूखा हो या गीला,
एक बार रंग लग जाये,
तो हो जाये रंगीला।
5. इश्क की होलिया खेलनी छोड़ दी है हमने,
वरना हर चेहरे पे रंग सिर्फ हमारा होता।
होली रंग शायरी
6. सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार,
गालों पे गुलाल और पानी की बौछार,
सुख-समृद्धि और सफलता का हार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार।
7. गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चाँद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार।
8. भर जाएं खुशियों से सबकी झोली
ऐसी खुशियों भरी हो आपकी होली।
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
9. खुदा करे हर साल चाँद बन के आए,
दिन का उजाला शान बन के आए,
कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी,
ये होली का त्यौहार ऐसा मेहमान बन के आए।
10. वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।
होली के मजेदार स्टेटस
11. सुना हैं होली आ रही हैं,
गोपियों हमसे जरा संभल के रहना,
क्योंकि हम गालों पे रंग लगाकर
दिल का रंग चुरा लेते हैं।
12. पिचकारी की धार,
गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार,
यही है यारों होली का त्यौहार।
13. प्यार के रंगों से भरो पिचकारी,
स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग ना जाने न कोई जाति,
न बोली सबको हो मुबारक ये हैप्पी होली।
14. होली में वो लड़कियां भी अपने
अंदर की होलिका जला लें,
जो दशहरा में लड़कों से अपने
अंदर का रावण जलाने को कह रही थीं।
15. होली का गुलाल हो रंगों की बहार हो,
गुझिया की मिठास हो एक बात ख़ास हो,
सबके दिल में प्यार हो यही अपना त्यौहार हो।
राधा-कृष्ण होली शायरी
16. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली।
17. रास रचाए गोकुल में कन्हैया,
होली में बन जाये रंग रसिया,
सजाए रंगों का साज हर एक द्वारे,
आज भी गोपियाँ रंग लिए कान्हा की राह निहारें।
होली की मंगल शुभकामनाएँ!
होली के खास संदेश
18. उड़ने दो रंगों को इस बेरंग जिंदगी में,
एक त्यौहार ही तो है जो हमें रंगीन बनाते है।
19. जो पूरी सर्दी नहीं नहाए,
हो रही उनको नहलाने की तैयारी,
बाहर नहीं तुम आए तो,
घर में आकर मारेंगे पिचकारी।
20. मिठाइयों का हो ओवरफ्लो,
मस्ती हो कभी ना लो,
रंग और गुलाल का सुरूर छाया रहे,
पॉकेट में भरी माया रहे,
गुड लक की हो बौछार,
आया होली का त्यौहार।
निष्कर्ष
होली का त्यौहार सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का भी पर्व है। इस दिन दुश्मनी को भुलाकर सभी को प्यार और सद्भावना से मिलना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह होली शायरी और स्टेटस का संग्रह पसंद आया होगा। आप इन्हें अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ साझा करें और होली का आनंद लें।
टिप्पणियाँ