होली स्टेटस और शायरी अपनों को भेजें रंगीन शुभकामनाएं | Holi Status and Shayari: apanon ko bhejen rangeen shubhakaamanaen
होली स्टेटस और शायरी अपनों को भेजें रंगीन शुभकामनाएं |
होली का त्यौहार पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के साथ रंग तथा पानी के साथ होली खेलते हैं। संगीत और रंग इसके प्रमुख अंग हैं, इसलिए इस दिन लोग गानों पर नाचते भी हैं। यह त्यौहार फाल्गुन के महीने में आता है, इसलिए इसे फाल्गुनी भी कहते हैं। तो आइये, होली मनाते हैं कुछ बेहतरीन शायरियों के साथ।
- होली पर बेहतरीन शायरी
देते है आपको हम दिल से ये दुआएं,
होली के रंग आपके जीवन में भर जाएं,
आपके सभी सपने चुटकी में पूरे हो,
आपके जीवन में दुःख कभी न आए।
मुबारक हो आपको रंगों की बहार,
क्योंकि आ गया है होली का त्यौहार।
हैप्पी होली!
इस बार होली कुछ इस तरह मनाएंगे,
आपके घर आकर आपको रंग लगाएंगे,
नींद में सोये होंगे आप आराम से,
हम आपको लाल पिला कर जाएंगे।
मिठाइयों का हो ओवर फ्लो,
रंग और गुलाल का सुरूर छाया रहे,
पॉकेट में भरी माया रहे,
गुड लक की हो बौछार,
आया होली का त्यौहार।
रंग उड़ाए पिचकारी,
रंग से रंग जाए दुनिया सारी,
होली के रंग आपके जीवन को रंग दे,
ये शुभकामनाएं है हमारी।
- होली पर और भी शायरी
रंगों के होते कई नाम,
कोई कहे पीला कोई कहे लाल,
हम तो जाने बस खुशियों की होली,
राग द्वेष मिटाओ और खेलो होली।
वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नील हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
चाँद की चाँदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार।
- होली का असली रंग – प्यार और दोस्ती
होली का रंग तो कुछ पलो में धुल जाएगा,
दोस्ती और प्यार का रंग नहीं धुल पाएगा,
यही तो असली रंग है ज़िंदगी का,
जितना रंगोगे उतना ही गहरा होता जाएगा।
हैप्पी होली!
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंगों भारी होली।
- होली के शुभकामना संदेश
हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भर जाए आपकी झोली,
आप सबको मेरी तरफ से,
हैप्पी होली!
लाल गुलाबी रंग है झूम रहा संसार,
सूरज की किरण खुशियों की बहार,
चाँद की चांदनी अपनों का प्यार,
शुभ हो आपको होली का त्यौहार।
त्यौहार ये रंग का, त्यौहार ये भांग का,
मस्ती में मस्त हो जाओ आज होली है आयी,
होली में दुगना मज़ा है यार के संग का,
होली मुबारक हो!
निष्कर्ष
होली का त्यौहार रंगों और खुशियों का संगम है। यह दिन न केवल रंगों से खेलने का है, बल्कि अपने अपनों के साथ रिश्तों को और मजबूत करने का भी है। इस दिन हम पुरानी रंजिशें भूलकर, नए सिरे से अपने संबंधों की शुरुआत कर सकते हैं।
आप सभी को हमारी तरफ से रंगों से भरी, खुशियों से सजी होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
टिप्पणियाँ