रंगों और खुशियों के साथ होली शायरी और स्टेटस | rangon aur khushiyon ke saath holee shaayaree aur stetas
रंगों और खुशियों के साथ होली शायरी और स्टेटस
होली का पर्व आते ही चारों ओर खुशियों की बयार बहने लगती है। रंगों का यह त्योहार न केवल हमारे जीवन को रंगीन बनाता है, बल्कि दिलों को भी करीब लाता है। इस अवसर पर, आपके लिए प्रस्तुत हैं होली की उमंग और प्रेम से भरी कुछ बेहतरीन शायरियाँ और शुभकामनाएँ।
होली की रंगीन शुभकामनाएँ
होली के खूबसूरत रंगों की तरह,
आप को और आपके पूरे परिवार को
हमारी तरफ से बहुत-बहुत रंगों भरी, उमंग भरी शुभकामनाएँ!
हैप्पी होली!
होली पर बेहतरीन शायरी
1. रंगों की मस्ती
दूरियाँ दिल की मिटें,
हर कहीं अनुराग हो।
न द्वेष हो, न राग हो,
ऐसा यहाँ पर फाग हो।
2. होली और नहाने की चिंता
फूलों ने खिलना छोड़ दिया, तारों ने चमकना छोड़ दिया,
होली में बाकी हैं कई दिन, फिर भी आपने अभी से नहाना क्यों छोड़ दिया?
हैप्पी होली!
3. बिछड़े प्यार की होली
खुदा करे कि इस बार होली ऐसी आए,
बिछड़ा हुआ मेरा प्यार मुझे मिल जाए।
मेरी दुनिया तो रंगीन है सिर्फ उस से,
काश वो आए और चुपके से गुलाल लगा जाए।
4. प्रेम की होली
दिल ने एक बार और हमारा कहना माना है,
इस होली पर फिर हमें उनको रंगने जाना है।
5. दोस्ती और होली
ए खुदा, आज तो रहम कर दे,
मेरे दोस्त आज नहीं रह पाएँगे,
लगवा दे किसी लड़की के हाथों इन्हें रंग,
ये कमीने पूरे साल नहीं नहाएँगे!
हैप्पी होली!
होली की यादगार शायरी
जमाने के लिए आज होली है,
मुझे तो तेरी यादें रोज रंग देती हैं।
होली के दिन की ये मुलाकात याद रहेगी,
रंगों की ये बरसात याद रहेगी,
आपको मिले रंगीन दुनिया ऐसी हमेशा,
ये मेरी दुआ रहेगी।
होली मुबारक!
रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे,
ओ रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे,
अब घर जाओ नहीं तो जुकाम हो जाएगा!
काश हमारी बेरंग ज़िन्दगी
में भी रंगों की बहार होती।
रंगों की बौछार और शुभकामनाएँ
मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार!
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
Happy Holi!
ऐसे मनाना होली का त्योहार,
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार।
ये है मौका अपनों को गले लगाने का,
तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार।
होली की मस्ती भरी शायरी
होली आती, याद दिलाती,
रंगों से तन-मन सहलाती,
भीगे-भीगे गीत सुनाती,
पिचकारी से रंग बरसाती।
खेलना होली प्यार की, सारा दिन हमारे साथ,
कर देना सतरंगी, फिर रंगों की बरसात।
होली के बहाने बस यही जताना है,
मोहब्बत के रंग से आपको रंगने आना है।
Happy Holi My Love!
रूठा है कोई तो उसे मनाओ,
आज तो सारी गलती भूल जाओ।
लगा दो ये दोस्ती का रंग आज सब को यारों,
आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ।
होली के रंगों की खास दुआ
सूरज की पहली किरण में 7 रंग हो,
बागों में फूलों की खुशबू संग हो,
आप जब भी खोलें अपनी पलकें,
आपके चेहरे पर होली का रंग हो।
Happy Holi!
फाल्गुन का महीना,
वो मस्ती के गीत,
रंगों का मेल, वो नटखट सा खेल,
दिल से निकलती है ये प्यारी सी बोली,
मुबारक हो आपको ये रंग भरी होली!
रंगों से भरा संदेश
सबके चेहरे हंसी से खिल जाते हैं,
लोग दुश्मन से भी गले मिल जाते हैं।
बरसे गुलाल रंग मोरे आंगनवा,
अपने ही रंग में रंग दे मोहे सजनवा,
देखो नाचे मोरा मनवा।
हैप्पी होली!
रंगों का त्यौहार आया है, हजारों खुशियाँ लाया है,
कोई हमसे पहले न कह दे आपको, इसलिये,
शुभकामनाओं के रंग आपको भिजवाया है।
होली की अनोखी शायरी
सारे शिकवे-गिले भूल जायेंगे हम,
इस तरह होली आज मनायेंगे हम।
दिलों को मिलाने का मौसम है,
दूरियाँ मिटाने का मौसम है,
होली का त्योहार ही ऐसा है,
रंगों में डूब जाने का मौसम है।
होली की मिठास और प्यार
गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार,
हमने तह दिल से यह पैगाम भेजा है।
होली का रंग तो कुछ पलों में धुल जाएगा,
दोस्ती और प्यार का रंग नहीं धुल पाएगा।
यही तो असली रंग है ज़िन्दगी का,
जितना रंगोगे उतना ही गहरा होता जाएगा।
आपको और आपके परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
रंगों से भरी रहे आपकी ज़िन्दगी और हर दिन खुशियों से सराबोर हो।
Happy Holi!
टिप्पणियाँ