नवरात्रि नवमं दिन - मां सिद्धिदात्री आरती,मंत्र,स्तोत्र,स्तुति,कवच,Navratri Ninth Day - Maa Siddhidatri Aarti,Mantr,Stotr,Stuti,Kavach

नवरात्रि नवमं दिन - मां सिद्धिदात्री आरती,मंत्र,स्तोत्र,स्तुति,कवच

नवरात्रि नवमं दिन - मां सिद्धिदात्री

मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए तिल का भोग लगाएं और कमल का फूल अरर्पित करें. इस दौरान आपको ओम देवी सिद्धिदात्र्यै नमः मंत्र का उच्चारण करना चाहिए. इसके बाद मां सिद्धिदात्री की आरती करें-
Navratri Ninth Day - Maa Siddhidatri Aarti,Mantr,Stotr,Stuti,Kavach

नवरात्रि नवमं दिन - मां सिद्धिदात्री आरती

तु भक्तों की रक्षक तू दासों की माता॥ 
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।

तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि॥ 
कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।

जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम॥ 
तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।

तू जगदम्बें दाती तू सर्व सिद्धि है॥ 
रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।

 तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो॥ 
तू सब काज उसके करती है पूरे।

कभी काम उसके रहे ना अधूरे॥ 
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।

रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया॥ 
सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।

जो है तेरे दर का ही अम्बें सवाली॥ 
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।

महा नंदा मंदिर में है वास तेरा॥ 
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।

भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता॥

नवरात्रि नवमं दिन - मां सिद्धिदात्री के मंत्र

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन मां सिद्धिदात्री के कुछ मंत्रों का जाप किया जाता है: 
  • ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः
या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम,
  • मां सिद्धिदात्री का बीज मंत्र है
ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. 

यहाँ भी पढ़े क्लिक कर के-

नवरात्रि नवमं दिन - मां सिद्धिदात्री स्तोत्र

कञ्चनाभा शङ्खचक्रगदापद्मधरा मुकुटोज्वलो।
स्मेरमुखी शिवपत्नी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
पटाम्बर परिधानां नानालङ्कार भूषिताम्।
नलिस्थिताम् नलनार्थी सिद्धीदात्री नमोऽस्तुते॥
परमानन्दमयी देवी परब्रह्म परमात्मा ।
परमशक्ति, परमभक्ति, सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
विश्वकर्ती, विश्वभर्ती, विश्वहर्ती, विश्वप्रीता।
विश्व वार्चिता, विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
भुक्तिमुक्तिकारिणी भक्तकष्टनिवारिणी ।
भवसागर तारिणी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
धर्मार्थकाम प्रदायिनी महामोह विनाशिनीं ।
मोक्षदायिनी सिद्धीदायिनी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते।।

यहाँ भी पढ़े क्लिक कर के-

नवरात्रि नवमं दिन - मां सिद्धिदात्री स्तुति

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
कंचनाभा शंखचक्रगदामधरामुकुटोज्वला। स्मेरमुखीशिवपत्नीसिद्धिदात्रीनमोअस्तुते॥
परमानंदमयीदेवि परब्रह्म परमात्मा। परमशक्ति,परमभक्तिसिद्धिदात्रीनमोअस्तुते॥
विश्वकतींविश्वभर्तीविश्वहतींविश्वप्रीता। विश्व चताविश्वतीतासिद्धिदात्रीनमोअस्तुते॥
भुक्तिमुक्तिकारणीभक्तकष्टनिवारिणी। भवसागर तारिणीसिद्धिदात्रीनमोअस्तुते॥
धर्मार्थकाम प्रदायिनीमहामोह विनाशिनी। मोक्षदायिनीसिद्धिदायिनीसिद्धिदात्रीनमोअस्तुते॥

नवरात्रि नवमं दिन - मां सिद्धिदात्री कवच

ॐकारः पातु शीर्षो माँ, ऐं बीजम् माँ हृदयो।
हीं बीजम् सदापातु नभो गृहो च पादयो॥
ललाट कर्णो श्रीं बीजम् पातु क्लीं बीजम् माँ नेत्रम् घ्राणो।
कपोल चिबुको हसौ पातु जगत्प्रसूत्यै माँ सर्ववदनो।।

Comments