हनुमान अष्टक का पाठ | Hanuman Ashtak Ka Paath

हनुमान अष्टक का पाठ |

हनुमान अष्टक के पाठ से दोष और प्रेत बाधा से भी मुक्ति प्राप्त हो सकती है. यदि आपके जीवन में बिना वजह कोई परेशानी चल रही है तो हनुमान अष्टक का पाठ आपके लिए लाभकारी हो सकता है. यदि आप प्रतिदिन सात बार संकट मोचन का पाठ करते हैं और ऐसा लगातार 21 दिन तक करते हैं तो आपके जीवन में आ रहा बड़े से बड़ा संकट टल सकता है !

Hanuman Ashtak Ka Paath

हनुमान अष्टक पाठ के फायदे कहा जाता है जो व्यक्ति विधि विधान के साथ मंगलवार के दिन सुबह और शाम हनुमान अष्टक का पाठ करता है वह सदैव रोगमुक्त रहता है. हनुमान अष्टक के पाठ से दोष और प्रेत बाधा से भी मुक्ति प्राप्त हो सकती है

हनुमान अष्टक का पाठ | Hanuman Ashtak Ka Paath

बाल समय रवि भक्षी लियो तब, तीनहुं लोक भयो अंधियारों।
ताहि सों त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो।

देवन आनि करी बिनती तब, छाड़ी दियो रवि कष्ट निवारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।

बालि की त्रास कपीस बसैं गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो।
चौंकि महामुनि साप दियो तब, चाहिए कौन बिचार बिचारो।

कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के सोक निवारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।

अंगद के संग लेन गए सिय, खोज कपीस यह बैन उचारो।
जीवत ना बचिहौ हम सो जु, बिना सुधि लाये इहां पगु धारो।

हेरी थके तट सिन्धु सबे तब, लाए सिया-सुधि प्राण उबारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।

रावण त्रास दई सिय को सब, राक्षसी सों कही सोक निवारो।
ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाए महा रजनीचर मरो।

चाहत सीय असोक सों आगि सु, दै प्रभु मुद्रिका सोक निवारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।

बान लाग्यो उर लछिमन के तब, प्राण तजे सूत रावन मारो।
लै गृह बैद्य सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो।

आनि सजीवन हाथ दिए तब, लछिमन के तुम प्रान उबारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।

रावन जुध अजान कियो तब, नाग कि फांस सबै सिर डारो।
श्रीरघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयो यह संकट भारो।

आनि खगेस तबै हनुमान जु, बंधन काटि सुत्रास निवारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।

बंधू समेत जबै अहिरावन, लै रघुनाथ पताल सिधारो।
देबिन्हीं पूजि भलि विधि सों बलि, देउ सबै मिलि मंत्र विचारो।

जाये सहाए भयो तब ही, अहिरावन सैन्य समेत संहारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।

काज किए बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो।
कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसे नहिं जात है टारो।

बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होए हमारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।

।। दोहा। ।

लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।
वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर।।

जय श्रीराम, जय हनुमान, जय हनुमान।

यहाँ पढ़े क्लिक कर के-

हनुमान जी के 25 मंत्र और आरती ] [ पढ़े हनुमान चालीसा हिंदी में अर्थ सहित ]

हनुमान ज्ञान गुण सागर!]  [ श्री पासावली प्रश्न चक्रम् ]  [ श्री हनुमत स्तोत्र , श्री हनुमत् स्तोत्राणि ]

हनुमत् कवच ]  [ श्री एकामुखी हनुमत् कवचम् ]  [ श्री पंचमुखी हनुमत् कवचम् ]

श्री हनुमदादिषट् कवच प्रयोग ]  [ श्री शंत्रुजय हनुमत स्तोत्रम् ]  [ श्री हनुमान स्तुति - श्री हनुमान पंचक ]

श्री संकटमोचन हनुमानाष्टक ]  [ श्री हनुमान नमस्कार स्तोत्र ] [ श्री हनुमल्लांगूलास्त्र स्तोत्र ]

श्री हनुमंत बीसा मंत्र और पाठ ] [ श्री हनुमत् साठिका ]

टिप्पणियाँ