गणेश चतुर्थी पर क्या नही खाना चाहिए, Ganesh Chaturthi Par Kya Nahin Khaana Chaahie

गणेश चतुर्थी पर क्या नही खाना चाहिए

गणेश चतुर्थी के दौरान उपवास और धार्मिक आस्थाओं के कारण कुछ विशेष खाद्य पदार्थों का सेवन वर्जित माना गया है। यहां उन चीजों की सूची दी गई है जो इस दिन नहीं खानी चाहिए :-
  • प्याज, मूली, चुकंदर: इन सब्जियों का सेवन गणेश चतुर्थी के दिन वर्जित माना जाता है।
  • सादा या काला नमक: व्रत के दिन केवल व्रत वाला नमक (सेंधा नमक) ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • कटहल: कटहल का सेवन इस दिन वर्जित है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे गणेश जी क्रोधित होते हैं।
  • तली-भुनी चीजें: पुड़ी, चिप्स, पापड़, मूंगफली और पकोड़े जैसे तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • तुलसी: गणेश चतुर्थी के दिन तुलसी का सेवन भी वर्जित होता है।
  • नॉन वेज और मदिरा: इस दिन मांसाहारी भोजन और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • मसालेदार भोजन: व्रत के भोजन में मसालों का उपयोग नहीं करना चाहिए, अन्यथा व्रत खंडित हो सकता है।
  • झूठा भोजन: इस दिन किसी का झूठा खाना नहीं चाहिए।
  • नशीली चीजें: नशीले पदार्थों से भी दूर रहना चाहिए।
इन सावधानियों का पालन करने से व्रत सफलतापूर्वक पूरा होता है और गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है।

________________________

FQA:-

गणेश चतुर्थी पर कौन से रंग के कपड़े पहनते हैं?

मुख्यतः गणेश जी महाराज के पूजन मे 3 रंगों का विशेष महत्व है. पीला, लाल, हरा रंग के वस्त्र की अधिक मान्यता रही है. लाल वस्त्र यानि- ऊर्जा, सोरय,मंगल का प्रतीक है, हरा रंग- प्रतिकता, का प्रतीक है.

गणेश जी को खुश करने का मंत्र क्या है?

ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा

गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा दिखे तो क्या करें?

गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन हो जाए तो इस दोष से बचने के लिए हर दूज का चांद जरूर देखें. गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन हो जाए तो 'सिंह: प्रसेन मण्वधीत्सिंहो जाम्बवता हत: सुकुमार मा रोदीस्तव ह्येष: स्यमन्तक:' मंत्र का जाप करें. इस मंत्र के जाप करने से कलंक नहीं लगता है.

गणेश चतुर्थी पर कौन सा भोग चढ़ाएं?

भोग में बादाम, काजू और किशमिश जैसे सूखे मेवे भी शामिल किए जाते हैं, जो समृद्धि और प्रचुरता का प्रतीक हैं। चरणामृत, दही, शहद, घी, दूध और तुलसी के पत्तों का एक पवित्र मिश्रण है, जिसे पवित्रता और भक्ति का प्रतीक मानते हुए दिव्य अमृत के रूप में चढ़ाया जाता है।

गणेश जी को प्रसाद में क्या क्या चढ़ाना चाहिए?

मोदक के अलावा गणेशजी को मोतीचूर के लड्डू भी पसंद हैं। शुद्ध घी से बने बेसन के लड्डू भी पसंद हैं। इसके अलावा आप उन्हें बूंदी के लड्डू भी अर्पित कर सकते हैं। नारियल, तिल और सूजी के लड्डू भी उनको अर्पित किए जाते हैं।

गणेश चतुर्थी में क्या खरीदें?

माना जाता है कि गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक गणपति बप्पा पृथ्वी पर आकर भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं. इस दौरान की गई गणेश जी की पूजा, मंत्र, जाप, तप सिद्ध हो जाते हैं. गणपति बप्पा व्यक्ति के समस्त विघ्न हर लेते हैं. गणेश चतुर्थी पर शुभ चीजों की खरीदारी जैसे सोना, चांदी, कार, भूमि लेना लाभदायक साबित होता है

click to read 👇👇

श्री गणपति स्तव ]  [ गणेश कवच ] [ गणेशाष्टकम् ] [ सङ्कष्टनाशनं गणेश स्तोत्र ]  [ गणेश अष्टकं ] 

श्री गणेश अष्टकम ] [ संकट हरण अष्टकम गणेश स्तोत्र ] [ गजानन स्तोत्र शङ्करादिकृत ] 

देवर्षि कृतं - गजानन स्तोत्र ] [ गजानन स्तोत्र ] [ श्री विनायक विनति ] [ गणपति स्तोत्र ] 

गणेश मानस पूजा ] [ श्री गणेश बाह्य पूजा ] [ संकष्टनाशनं गणेशस्तोत्रं ] [ श्रीगणेशमहिम्नः स्तोत्रम् ]

गणेश अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्रम् ] [ गणेश सहस्रनाम स्तोत्र ] [ एकदंत गणेश स्तोत्र ]

महा गणपति स्तोत्रम्‌ ] [ गणेश स्तवराज ] [ ढुंढिराजभुजंगप्रयात स्तोत्रम् ]

टिप्पणियाँ